उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में सर्राफा व्यवसायी के सिर पर रॉड से वार कर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप

श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले के भिनगा में सर्राफा व्यवसायी अंकित सोनी पर बदमाशों ने हमला किया, बदमाशों ने अंकित के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उन्हें चोट आई. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी से बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया, व्यापारी ने बताया 25 हजार रुपए नकदी और लगभग सवा दो लाख रुपए के चांदी-सोने के आभूषण लूट लिए. लुटेरों ने व्यवसायी के सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया. घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उनके सिर में नौ टांके आए.

पुलिस के अनुसार भिनगा के टुड़वा निवासी अंकित सोनी पुत्र कैलाश सोनी का बनघुसरा मोड़ पर सर्राफा का शोरूम है। दुकान बंद कर जब वह घर की ओर जा रहे थे, तभी सिसवा गांव के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया.

बदमाशों ने अंकित के साथ जमकर मारपीट की और उनके पास रखी 25 हजार रुपए नकदी तथा सवा दो लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अंकित सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तथा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी बदमाशों की तलाश तेज कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com