यूपी में नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो मार दी बहू: शौहर पंजाब में ,बीवी का गांव में अफेयर; रात में दरिंदगी पर उतर आया ससुर

यूपी में नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो मार दी बहू: शौहर पंजाब में ,बीवी का गांव में अफेयर; रात में दरिंदगी पर उतर आया ससुर

यूपी के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पांच दिन पहले हुई मशकुरा (24) की मौत के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मशकुरा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ससुर ने ही गला दबाकर की थी.पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अनैतिक संबंध बनाने में विफल रहने पर उसके ससुर ने महिला की गला दबाकर जान ली थी.पुलिस ने मृतका की हत्या के आरोप में ससुर और पति को गिरफ्तार किया है.

गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले 15 फरवरी की रात को मशकुरा का शव कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। उसके गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, तो महिला की हत्या किया जाना सामने आया। एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुर अब्बास उर्फ बासा और पति सलमान को गिरफ्तार किया गया है.

पति पंजाब में करता था मजदूरी, गांव में मशकुरा के जाबिद से बन गए थे संबंध

एसपी के मुताबिक, पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले मशकुरा की शादी सलमान से हुई थी.सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था.घर पर उसकी पत्नी, उसका एक साल का बेटा और पिता अब्बास रहते थे। इसी दौरान मशकुरा के गांव मंडावर निवासी जाबिद से संबंध बन गए थे। अब्बास को इसकी जानकारी हो गई थी.

इसकी आड़ में अब्बास ने अपनी पुत्रवधू मशकुरा को जाबिद व उसके संबंधों के बारे में उसके पति व मायके वालों को बताने की धमकी देकर कई बार अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था.एसपी के मुताबिक 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे जाबिद, अब्बास के घर पर आया था और मशकुरा के पास एक घंटा रहकर चला गया था.

ससुर ने रात में संबंध बनाने की कोशिश की थी
जाबिद के जाने के बाद अब्बास ने रात में अपनी पुत्रवधु के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध करते हुए ससुर को लात मार दी थी। संबंध बनाने में असफल रहने पर अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को फोन पर मशकुरा व जाबिद के संबंधों के बारे में बताया.

पिता-पुत्र दोनों ने मशकुरा को मारने की साजिश रची. इसके बाद अब्बास ने मशकुरा की गला दबाकर हत्या कर और चारपाई पर शव को लिटाकर ऊपर से कंबल डाल दिया था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को पुत्रवधू की मौत होने की जानकारी दी थी.

महिला की स्वाभाविक मौत बताकर गुमराह करने की कोशिश, पीएम रिपोर्ट से खुला राज

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अब्बास महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहता था। उसने बताया था कि मशकुरा की मौत स्वाभाविक हुई है। गले के निशान के बारे में बताया कि वह पहले दिन सीढ़ियों से गिरने से उसे गले पर चोट लगी थी.

अब्बास ने मृतका के परिजनों को भी पोस्टमार्टम न कराने के लिए तैयार कर लिया था, हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई शाकिर निवासी गांव मलकपुर थाना कांधला की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने का खुलासा होने पर ससुर पुलिस के शक के दायरे में आ गया था.पुलिस की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई.

खुद अंदर का कुंडा लगाया, वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर जाली कटवाई

एसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में अब्बास ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने लाठी में तार बांधकर उसके सहारे अंदर से दरवाजे का कुंडा बंद किया था.सुबह ग्रामीणों को भ्रमित करने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर पहले गेट खुलवाने का प्रयास किया था.

जब गेट नहीं खुला तो वैल्डिंग मिस्त्री नाजिम व नौशाद को बुलाया और गेट की जाली कटवाकर कुंडे को अंदर से खुलवाया ताकि किसी को हत्या के बारे में शक न हो सके.हत्या के बाद अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को हत्या की बात बता दी थी, लेकिन उसने भी घटना को छिपाते हुए पुलिस को जानकारी नहीं दी थी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com