उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाइक चोरी और लूट की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में पुलिस ने चोरी और लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया है इस दौरान पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थी जिसको लेकर पुलिस की कई टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए लगी हुई थी.

इस दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस में कार्यवाही करते हुए दो सातवें अपराधियों को पकड़ लिया है दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

बहराइच जिले में पुलिस ने चोरी और लूट की कई घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पिछले 10 दिनों में कोतवाली नगर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं.

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से उत्सव उर्फ चुन्नी और रिजवान नामक दो आरोपियों को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया. उत्सव इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिस पर पहले से ही 6 मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस ने इनके पास से चोरी की 4 बाइकें, एक महिला से छीना गया पर्स, ₹1330 नकद और कुछ कॉस्मेटिक सामान बरामद किया है. इस सफलता पर कप्तान द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है. पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com