मध्य प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैरिफ

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले समय में ज्यादा बिल का सामना करना पड़ेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी नए टैरिफ आदेश में बिजली दरों में 4.80 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी।

नई दरें घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि सभी प्रकार के उपभोक्ताओं पर लागू होंगी। हालांकि, लो टेंशन उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी गई है। उनके लिए न्यूनतम शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जिससे कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की संभावना है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्लैब सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि कम खपत पर कम दर और ज्यादा खपत पर ज्यादा दर का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।

वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें उनके लोड और खपत के आधार पर तय की जाएंगी। नए टैरिफ स्ट्रक्चर के लागू होने से राज्य में बिजली व्यवस्था को संतुलित करने और राजस्व में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com