Ind vs pak: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, शुभमन गिल हुए चोटिल!

Ind vs pak, asia cup।एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Ind vs pak, asia cup।भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल को ट्रेनिंग के दौरान हाथ में चोट लग गई, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। यूएई के खिलाफ पहले मैच में शानदार फॉर्म में दिखे गिल का चोटिल होना, पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले अच्छी खबर नहीं है।

जैसे ही गिल को चोट लगी, नेट्स पर हलचल मच गई और टीम के फिजियो तुरंत उनके पास पहुंचे। गिल ने दर्द में नेट्स छोड़ दिया और हाथ पर आइस पैक लगाकर बैठे दिखे। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर तुरंत उनसे मिलने आए और चोट का हाल जाना।

हालांकि, बाद में खबर आई कि गिल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। कुछ ही मिनटों बाद वो फिर से प्रैक्टिस करने के लिए नेट्स पर लौट आए। प्रैक्टिस के दौरान फिजियो लगातार उन पर नजर बनाए हुए थे।

Ind vs pak, asia cup।गिल ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदों का भी सामना किया और बिना किसी परेशानी के शॉट्स खेलते दिखे।

इससे यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया के लिए घबराने की कोई बात नहीं है।

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और यह मैच जीतने वाली टीम के लिए सुपर-4 का रास्ता साफ हो जाएगा।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com