IND vs ZIM: करो या मरो वाले मैच में भारत के सामने जिम्बाब्वे का चैलेंज, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

IND vs ZIM Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज (26 फरवरी) दूसरे मैच में शाम 7 बजे इंडिया और जिम्बाब्वे आमने सामने होंगे. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लड़ेंगे. जो भी टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाली श्रीलंका के बाद दूसरी टीम बन जाएगी. इससे पहले दोनों टीमें आज खेले जाने वाले पहले मैच- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका- के नतीजे पर भी नजर रखेंगी.

भारत और जिम्बाब्वे दोनों को ही अपने अपने सुपर 8 के पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है. जहां भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार झेलनी पड़ी है वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रनों से हराकर ग्रुप वन के अंक तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया है. इसलिए दोनों ही टीमों के इस मैच में अच्छे रन रेट से मैच जीतने का भी दबाव होगा.भारत और जिम्बाब्वे T20I में 13 बार आमने सामने आए हैं, जिसमें से 10 में भारत ने जीत हासिल की है. जबकि तीन बार जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें केवल एक ही मैच में आमने सामने आई हैं. जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

भारत की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
इस अहम मैच में इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है. उम्मीद है कि टीम इंडिया दुनिया के नंबर वन T20I बैट्समैन अभिषेक के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका दे और ईशान किशन नंबर 3 पर आएं, जिस पोजीशन पर उन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी. रिंकू सिंह, जो अपने बीमार पिता से मिलने घर गए थे, उनके खेलने पर शक है. इसके अलावा वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं.

IND vs ZIM: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंडिया की संभावित-11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

जिम्बाब्वे की संभावित-11: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close