India Next T20I Captain: क्या सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे अगले T20 कप्तान?


Shreyas Iyer replace Suryakumar Yadav?: टीम इंडिया के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. लेकिन, अब खबर है कि उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेलेक्टर्स सूर्यकुमार यादव को कप्तान ना बनाए जाने की स्थिति में भावी कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
T20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम क्यों?
T20 कप्तानी की रेस नें श्रेयस अय्यर का नाम IPL में बतौर कप्तान उनके दमदार रिकॉर्ड के चलते सामने आया है. उन्होंने IPL में जिस टीम की कमान संभाली, उसे चैंपियन बनाया या फिर फाइनल तक ले गए. IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR और PBKS का ट्रैक रिकॉर्ड सारी कहानी कहता है. फिलहाल, अय्यर IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं.









