India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र की बात सुन भड़के भारतीय

आखिर तंजानियाई छात्र ने ऐसा क्या खुलासा कर दिया कि भारतीय टैक्सपेयर्स भड़क उठे। भारत सरकार ऐसा कौन सा काम कर रही है, जिससे उसके ही नागरिक सरकार के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नेहा पटेल नाम की एक X (पहले ट्विटर) यूजर ने समय रैना के शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। शो में आए तंजानिया के एक छात्र ने बताया कि भारत में पढ़ाई के दौरान उसे भारत सरकार से छात्रवृत्ति (Scholarship) और हर महीने स्टाइपेंड मिलता है। जब उससे पूछा गया कि वह पैसे कैसे कमाता है, तो उसने कथित तौर पर कहा कि सरकार से मिलने वाले इसी वजीफे में से कुछ हिस्सा बचाकर वह तंजानिया में अपनी मां को भेज देता है। फिर क्या था, इसी बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

पोस्ट के सामने आते ही भारतीय करदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नेहा पटेल और उनके समर्थन में आए लोगों ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि एक तरफ भारत के लाखों छात्र IIT, AIIMS और दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की एक-एक सीट और किताबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो फिर भारतीय टैक्सपेयर्स का पैसा विदेशी छात्रों को क्यों दिया जा रहा है?

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com