उत्तर प्रदेश: बहराइच में सरकारी नलकूप के पिलर के नीचे दबा मासूम, हुई दर्दनाक मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर सरकारी स्कूल में स्थित सरकारी नलकूप के पिलर के नीचे एक मासूम दब गया जबकि एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है वही मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के लालपुर शिवपुर गांव में रविवार दोपहर एक सरकारी नलकूप का ढांचा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुई.

मृतक बच्चे की पहचान सल्लू के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

ग्रामीणों के अनुसार, नलकूप पर कुछ दिन पहले ही कार्य कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि निर्माण कार्य मजबूती और सही तरीके से किया गया होता तो यह घटना नहीं होती।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीण प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल बच्चे का इलाज जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close