iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी में होगा अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 Pro Max/एप्पल ने हाल ही में ऑफिशियल कन्फर्म किया है कि वह 9 सितंबर को अपना अगला मेगा इवेंट होस्ट करेगा। कंपनी ने मीडिया इन्वाइट भी भेज दिए हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में Apple अपनी अगली जनरेशन की iPhone 17 सीरीज पेश करेगा।

iPhone 17 Pro Max/रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air शामिल हो सकता है, जो प्लस मॉडल की जगह लेगा।

हालांकि एप्पल ने अभी तक फीचर्स और डिजाइन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स से साफ है कि iPhone 17 सीरीज में हार्डवेयर और डिजाइन दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खासतौर पर iPhone 17 Pro Max, जो अब तक का सबसे पावरफुल iPhone साबित हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में इस बार कैमरा आइलैंड सबसे बड़ा बदलाव होगा। कंपनी कैमरा मॉड्यूल को और बड़ा करने वाली है और ट्रिपल-कैमरा लेआउट को बदलकर नया रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड ला सकती है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसका लुक Google Pixel सीरीज़ से मिलता-जुलता हो सकता है, हालांकि कैमरा प्लेसमेंट में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: डिस्प्ले

डिस्प्ले में इस बार iPhone 17 Pro Max अपने पिछले मॉडल के मुकाबले पतले डायनामिक आइलैंड कटआउट और ज्यादा ब्राइट पैनल के साथ आएगा। इसमें सैमसंग का M14 OLED पैनल दिया जा सकता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंच सकती है। तुलना करें तो iPhone 16 Pro Max की ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक सीमित है।

iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: प्रोसेसर और रैम

iPhone 17 Pro Max में एप्पल का नया A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसके साथ ही यह डिवाइस 12GB रैम तक सपोर्ट कर सकता है, जबकि iPhone 16 Pro Max केवल 8GB रैम के साथ आता है। इसका मतलब है कि नया मॉडल न सिर्फ तेज होगा बल्कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा।

iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: कैमरा अपग्रेड

सबसे बड़ा बदलाव कैमरा में होने जा रहा है। iPhone 17 Pro Max में 48MP पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है जो iPhone 16 Pro Max के 12MP सेंसर से कहीं ज्यादा एडवांस्ड होगा। खास बात यह है कि इस बार ट्रिपल रियर कैमरे सभी 48MP रिज़ॉल्यूशन के होंगे। वहीं, फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड किया जाएगा और इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं, नए मॉडल में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जो इसे प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बेहतरीन विकल्प बना देगा।

iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: बैटरी

iPhone 17 Pro Max बैटरी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा। इस बार इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि iPhone 16 Pro Max में यह काफी कम क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है। बड़ी बैटरी का मतलब है ज्यादा बैकअप और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस।

close