IPL 2026: प्राइवेट प्लेन में बैठाकर तुम्हारे बिस्तर पर छोड़ दूंगा…इस खिलाड़ी को मैच में उतारने के लिए टीम के मालिक ने दिया ये ऑफर

IPL 2026: प्राइवेट प्लेन में बैठाकर तुम्हारे बिस्तर पर छोड़ दूंगा…इस खिलाड़ी को मैच में उतारने के लिए टीम के मालिक ने दिया ये ऑफर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने वैसे तो आईपीएल में काफी कम मैच खेले हैं लेकिन इस खिलाड़ी के साथ लीग के दौरान ऐसा हुआ था जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे. मार्क वुड ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने उन्हें गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद मैच खेलने के लिए निजी प्लेन से भारत लाने की बात कही थी. बीबीसी के स्ट्रेटेजिक टाइमआउट पॉडकास्ट पर वुड ने कहा कि कुछ ही मैचों में खेलने के बाद सीजन के बीच में ही वो बीमार पड़ गए थे. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ठीक करने के लिए काफी ज्यादा ध्यान दिया. टीम के मालिक ने तो उनके लिए निजी जेट भेजने तक की बात कह दी.

वुड का गजब खुलासा

मार्क वुड ने खुलासा किया, ‘पांच मैच खेलने के बाद मेरी तबीयत खराब हो गई और मेरा अगला मैच तीन दिन बाद था. इस दौरान हर आधे घंटे में उनके कमरे में डॉक्टर आते थे और उनकी जांच करते थे. इसके बाद टीम के मालिक का फोन आया और उन्होंने पूछा कि कैसा महसूस कर रहे हो. जाने के लिए तैयार हो. मैंने कहा- कि मैंने कुछ खाया पिया नहीं है, बिस्तर से भी नहीं उठ पा रहा. इसके बाद उन्होंने कहा कि हम तुम्हारे लिए दूसरा डॉक्टर बुलाएंगे. अगले दिन मालिक ने फिर पूछा कि कैसा महसूस कर रहे हो. तो मैंने फिर कहा कि मैं ठीक नहीं हूं. तब उन्होंने कहा कि मैं एक निजी विमान भेजूंगा, आप उसमें बैठना और मैच के बाद वो विमान दोबारा आपको वापस बिस्तर पर छोड़ देगा.’

वुड ने पिता को किया फोन

वुड को पहली बार उनकी जिंदगी में ऐसा ऑफर मिला था. इसके बाद उन्होंने अपने पिता को फोन किया. उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए निजी जेट भेज रहे हैं. इसके बाद पिता ने मेरी तबीयत पूछी तो मैंने कहा कि मैं बेहोश तक हो सकता हूं. इसके बाद पिता ने उन्हें नहीं खेलने की सलाह दी. लेकिन वुड ने कहा कि मालिक उनके लिए प्लेन भेजने को तैयार है. लेकिन अंत में वुड ने मैच नहीं खेलने का फैसला किया.बता दें वुड ने आईपीएल में दो टीमों के लिए खेला है. वो लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले हैं. वुड ने आईपीएल में पांच मैचों में 11 विकेट झटके हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close