IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने पहले ही मैच में झटके 3 विकेट, कर दिखाया ये खास कारनामा

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने पहले ही मैच में झटके 3 विकेट, कर दिखाया ये खास कारनामा

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने मैदान पर उतरते ही अपनी क्लास दिखा दी है. आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलते ही मिचेल स्टार्क ने कमाल गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्टार्क थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन इस खिलाड़ी ने तीन विकेट हासिल कर लिए.मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को सबसे पहले आउट किया. इसके बाद स्टार्क ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को शतक से रोकते हुए उन्हें 90 रन पर आउट किया. स्टार्क ने जडेजा को भी निपटाया.

स्टार्क आखिरी ओवर में महंगे हुए साबित

मिचेल स्टार्क हालांकि अंतिम ओवर में पिट गए. 19वें ओवर में इस खिलाड़ी ने 14 रन लुटा दिए. डोनोवन फरेरा ने उनके ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया. इसकी वजह से स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन लुटा दिए.

पहले ओवर में विकेट लेने की आदत

आइए अब आपको बताते हैं मिचेल स्टार्क का वो कमाल जो सच में हैरतअंगेज है. दरअसल स्टार्क को पहले ओवर में विकेट लेने की आदत सी हो गई है. इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ओवर में विकेट लिया था. एशेज सीरीज के पहले ओवर में भी उन्होंने विकेट चटकाया. 2026 में पहले टेस्ट में भी उन्होंने पहले ओवर में विकेट लिया. बिग बैश लीग में भी स्टार्क ने पहले ओवर में विकेट लिया और अब आईपीएल में भी उन्होंने ये कमाल किया है.

स्टार्क काफी देर से आए

मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा. बता दें ये खिलाड़ी दिल्ली के लिए शुरुआती 8 मैच नहीं खेला. स्टार्क पूरी तरह फिट नहीं थे. स्टार्क अगर इन मुकाबलों में खेलते तो जो पांच मैच ये टीम हारी है उनका नतीजा कुछ और हो सकता था.

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 225 रन बनाए. यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला लेकिन राजस्थान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन बनाए. वहीं रियान पराग ने 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेल राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com