IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का मालिक 40 दिन में बदला, मित्तल परिवार ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर किया अधिग्रहण


Rajasthan Royals: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के बाद वो अब इस IPL फ्रेंचाइजी के नए मालिक होंगे. मित्तल फैमिली ने 3 मई को इस मामले की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि मनोज बडाले और उनके कंसोर्टियम से, अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में, राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण के लिए एक अंतिम समझौता किया गया है.
राजस्थान रॉयल्स का हुआ अधिग्रहण
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मित्तल परिवार पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में दिलचस्पी ले रहा था. उनकी इस दिलचस्पी की वजह अपने खेल पोर्टफोलियो को मजबूत करना था. अब उन्होंने अपनी दिलचस्पी को हकीकत में बदल दिया है. इस अधिग्रहण के बाद राजस्थान रॉयल्स में मित्तल परिवार की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत की होगी वहीं 18 प्रतिशत हिस्सेदारी अदार पूनावाला की होगी. जबकि बाकी के 7 प्रतिशत निवेशकों के पास रहेंगे, जिसनें मनोज बडाले भी शामिल हैं.











