IPL 2026: 51 छ्क्के, 1092 रन… दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, लेकिन अक्षर फिर कर गए खेल

IPL 2026: 51 छ्क्के, 1092 रन… दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, लेकिन अक्षर फिर कर गए खेल

Rohit Sharma vs Axar Patel: आईपीएल 2026 के 8वें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहले दो विकेट सिर्फ 18 रनों पर गंवा दिए थे, जब रायन रिकल्टन और तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए. ऐसे मुश्किल हालात में रोहित शर्मा ने एक छोर संभाला और अपनी अनुभवी बल्लेबाजी से टीम को संकट से उबारने की कोशिश की. रोहित ने 26 गेंदों पर 35 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा, जिससे मुंबई की पारी को कुछ गति मिली. लेकिन अक्षर पटेल एक बार फिर उन्हें आउट करने में कामयाब रहे.

अक्षर ने रोहित को फिर किया आउट

रोहित शर्मा का अक्षर पटेल के खिलाफ रिकॉर्ड खासा मुश्किल रहा है. आईपीएल में दोनों खिलाड़ी के बीच 11 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान रोहित ने सिर्फ 67 रन बनाए हैं, जिसमें 4 बार वह अक्षर का शिकार बन चुके हैं. उनका औसत सिर्फ 16.75 का रहा है, स्ट्राइक रेट 87.01 और डॉट बॉल प्रतिशत 39.7% हैं. इस मैच में भी अक्षर ने अपनी स्पिन से रोहित को परेशान किया और अंत में उन्हें कैच आउट कराया.

रोहित शर्मा का बड़ा कमाल

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली. आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह अब तक 51 छक्के लगा चुके हैं.

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

  • 61 छक्के क्रिस गेल बनाम पंजाब किंग्स
  • 54 छक्के क्रिस गेल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 51 छक्के रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 50 छक्के एमएस धोनी बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इसके अलावा, दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी रोहित शर्मा का नाम ऊंचा है. उन्होंने अब तक दिल्ली के खिलाफ 1092 रन बना लिए हैं.

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

  • 1161 रन रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 1159 रन विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स
  • 1146 रन विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 1134 रन डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
  • 1130 रन विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 1093 रन डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 1092 रन रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com