IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ लगाया शतक, विराट कोहली के बराबर पहुंचे


Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगा दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने महज 47 गेंदों में शतक जमा दिया. अभिषेक शर्मा ने नीतीश राणा की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की. अभिषेक ने 9 छक्के और 7 चौकों की मदद से आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया. अभिषेक शर्मा ने इस शतक को लगाते ही विराट कोहली की भी बराबरी कर ली है.
विराट की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में शतक लगाते ही विराट कोहली की बराबरी कर ली है. दरअसल अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में अपना 9वां शतक लगाया है. विराट ने भी टी20 क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं. इस तरह अभिषेक और विराट अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के लिए दूसरी बार शतक ठोका है और दोनों शतक उन्होंने राजीव गांधी स्टेडियम में ही बनाए हैं. इससे पहले अभिषेक ने पिछले साल महज 40 गेंदों में पंजाब के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी.
अभिषेक ने ऐसे ठोका शतक
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली गेंद से ही अटैक जारी रखा. इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 53 गेंदों में 97 रन जोड़े. इसके बाद उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. अभिषेक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली 22 गेंदों में वो अपने शतक तक पहुंच गए. बता दें अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स की जमकर धुनाई की. उन्होंने नीतीश राणा की गेंदों पर 5 छक्के मारे. कुलदीप यादव के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 2 शतक लगाए.










