IPL 2026: धोनी के बाद रोहित-विराट भी होंगे बाहर? इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट


Rohit Sharma- Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले धोनी की इंजरी खबर आई. CSK के फैंस का ये जानकर दिल टूट गया कि उनके थाला BCCI की चमचमाती T20 लीग के शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रहेंगे. अब जब IPL फील्ड पर धोनी की वापसी की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है तो 12 अप्रैल को मुंबई और बेंगलुरु के मुकाबले के बाद रोहित-विराट की इंजरी की खबर ने क्रिकेट फैंस को एक साथ झकझोर कर रख दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैच में बल्लेबाजी के दौरान इंजरी हुई.
विराट और रोहित को हुई कौन सी इंजरी?
विराट कोहली को एंकल इंजरी की शिकायत है, जिसके चलते वो बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग करने ग्राउंड पर नहीं उतरे. वो ड्रेसिंग रूम में ही बैठे नजर आए. विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए. जिस तरह विराट को बल्लेबाजी के दौरान एंकल इंजरी ने जकड़ा. ठीक वैसे ही जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी को बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. बल्लेबाजी करते हुए रोहित दर्द से परेशान नजर आए और आखिर में उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया.
रोहित की इंजरी पर क्या है अपडेट?
रोहित जब रिटायर्ड हर्ट होकर डगआउट लौटे वो 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे. उनकी इंजरी की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे. रोहित की इंजरी फिलहाल कैसी है, उस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी मैच के बाद रोहित की इंजरी पर कोई अपडेट नहीं दिया है.
विराट कोहली की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
विराट कोहली की एंकल इंजरी को लेकर हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच रजत पाटीदार ने अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक विराट की चोट की गंभीरता का पता नहीं है. लेकिन, उन्हें लगता है कि सब ठीक है. विराट को फिलहाल कोई परेशानी नहीं है.
बेंगलुरु ने मुंबई को हराया
वानखेड़े स्टेडियम पर खेले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. बेंगलुरु इस स्कोर तक पहुंचा क्योंकि उसके टॉप-3 बल्लेबाजों ने तेज तर्रार अर्धशतक जड़ा. जवाब में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और 18 रन से मुकाबला हार गई.











