IPL 2026: अक्षर पटेल ने लगाई खास ‘सेंचुरी’, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरते ही किया कमाल

Axar Patel 100 Matches for DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक खास सेंचुरी लगा दी है. (फोटो-पीटीआई)
दरअसल अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये कमाल करने वाले वो पहले ऑलराउंडर हैं. वैसे उनसे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए 100 मैच खेले हैं. (फोटो-पीटीआई)
इस खिलाड़ी का नाम ऋषभ पंत है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 111 मैच खेले हैं. अब अक्षर पटेल ने मैचों का शतक लगाया है. दिल्ली के लिए अमित मिश्रा ने 99 मैच खेले हैं. डेविड वॉर्नर ने 89, श्रेयस अय्यर ने 87, सहवाग ने 79 मैच खेले हैं.(फोटो-पीटीआई)
अक्षर पटेल ने आईपीएल 2026 में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 4 पारियों में महज 9.6 की औसत से 29 रन ही बना पाया है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं. (फोटो-पीटीआई)
अक्षर पटेल ने वैसे इस टूर्नामेंट में टॉस के मामले में गजब कमाल किया हुआ है. ये खिलाड़ी लगातार 6 मैचों में टॉस जीत चुका है. वहीं हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन सातों टॉस हारे हैं.(फोटो-पीटीआई)















