IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस कैंप में बड़ा हादसा, गेंदबाज के मुंह पर लगी गेंद

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस कैंप में बड़ा हादसा, गेंदबाज के मुंह पर लगी गेंद

Delhi Capitals vs Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स की प्रैक्टिस के दौरान एक गेंदबाज चोटिल हो गया. इस खिलाड़ी को चोट मुंह पर लगी. बता दें ये दिल्ली का नेट गेंदबाज था और बल्लेबाज के शॉट पर गेंद उसके मुंह पर जा लगी. इस गेंदबाज को बॉल लगते ही अफरातफरी मच गई और मैदान पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई. इस खिलाड़ी को चोट लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खिलाड़ी के मुंह ने निकला खून

बता दें दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी खून से लथपथ नजर आ रहा है. उन्हें जब एंबुलेंस में भेजा जा रहा था तो पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग भी उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने इस खिलाड़ी को सब ठीक हो जाने का आश्वासन दिया. ये खिलाड़ी कौन है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इस खिलाड़ी का अस्पताल में इलाज जारी है.

दिल्ली और पंजाब की टक्कर

बता दें आईपीएल के 35वें मैच में दिल्ली और पंजाब की टक्कर होगी. दिल्ली के लिए ये मुकाबला कतई आसान नहीं होगा क्योंकि पंजाब की टीम रंग में है. पंजाब ने 6 में से 5 मैच जीते हैं और उसका एक मैच रद्द हुआ था जिसके बाद वो 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वहीं दिल्ली की बात करें तो ये टीम 6 मैचों में से 3 जीती है और 3 में उन्हें हार मिली है. दिल्ली की टीम छठे स्थान पर है. दिल्ली की बल्लेबाजी पिछले मैच में फेल रही थी जिसपर चिंता जताई जा रही है हालांकि टीम के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने इसपर गजब दलील दे दी.

दिल्ली की बैटिंग खराब क्यों दिख रही है?

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर जवाब देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन खराब इसलिए दिख रहा है क्योंकि इस सीजन में उनकी टीम हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही है. स्टब्स ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारा प्रदर्शन खराब इसलिए दिख रहा है क्योंकि हम हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं. पिछले मैच में हमने एक ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और हमारी बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही थी. फिर भी हम 190 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे,’

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com