IPL 2026: एमएस धोनी के मैदान पर उतरने की तारीख तय, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच!

IPL 2026: एमएस धोनी के मैदान पर उतरने की तारीख तय, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच!

IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संघर्ष की स्थिति में दिख रही है. टीम के आइकन और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली (कैल्फ) की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह अभी तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फ्रैंचाइजी ने बताया था कि धोनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पहले दो हफ्तों तक वे उपलब्ध नहीं होंगे. अब उनकी फिटनेस को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

कब होगी एमएस धोनी की वापसी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी 11 अप्रैल 2026 को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. उनकी वापसी अगले मैच में यानी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होगी. धोनी 14 अप्रैल के गेम से मैच फिट होकर टीम में शामिल होंगे. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से अभी तक धोनी की वापसी पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

दूसरी ओर, धोनी की गैरमौजूदगी CSK के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रही है, टीम लगातार 3 मैच गंवा चुकी है और सीजन की पहली जीत का इंतजार है. चोट के चलते धोनी चेन्नई में ही रहकर अपनी रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं और टीम के सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने नेट्स में बैटिंग सेशन भी किया था, लेकिन अभी मैच की फिटनेस से थोड़े दूर हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस पर भी आया अपडेट

इसके अलावा, CSK को एक और झटका युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की चोट से लगा था. साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण ब्रेविस शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहे. हालांकि, उनकी रिकवरी अच्छी गति से चल रही है और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ब्रेविस ने हाल ही में फैंस को संदेश देते हुए कहा कि वे 11 अप्रैल को मैदान पर दिखाई देंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com