IPL 2026: काव्या मारन की टीम के लिए 13 करोड़ के खिलाड़ी का डेब्यू, RCB को भी बना चुका है चैंपियन

IPL 2026: काव्या मारन की टीम के लिए 13 करोड़ के खिलाड़ी का डेब्यू, RCB को भी बना चुका है चैंपियन

IPL 2026, SRH vs LSG: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रही है. ये हैदराबाद का पहला होम मैच है. इस मैच के लिए टीम के कप्तान ईशान किशन में प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए. टीम में एक विस्फोटक बल्लेबाजी की एंट्री हुई है, जिसको खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन 13 करोड़ रुपए चुकाए थे. ये खिलाड़ी पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा था और टीम आईपीएल चैंपियन भी बनी थी.

SRH के लिए 13 करोड़ के खिलाड़ी का डेब्यू

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बड़े मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए. हर्षल पटेल और लियम लिविंगस्टन की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई. लिविंगस्टन को मैच फिनिशर माना जाता है. इसके साथ-साथ वो गेंदबाजी भी करते हैं. ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लियम लिविंगस्टन का डेब्यू मैच भी है. लिविंगस्टन दुनियाभर में टी20 लीग खेलते हैं और उन्हें 340 मैचों का अनुभव है. इस खिलाड़ी ने टी20 में 28.00 की औसत से 7672 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक, 48 अर्धशतक हैं. उनका स्ट्राइक रेट 144.70 का है.

वहीं, गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 340 मैचों में कुल 188 बार गेंदबाजी की हैं और 148 विकेट चटकाए हैं. वह 2 बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. वहीं, लिविंगस्टन का आईपीएल करियर 49 मैचों का है. इस दौरान उन्होंने 1051 रन बनाए हैं. लेकिन पिछले सीजन वह 8 पारियों में महज 16 की औसत से 112 रन ही बना पाए थे.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल.

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, सिदार्थ, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस, दिग्वेश राठी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com