IPL 2026: फेल, फेल, फेल, फेल, फेल…अब ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन बनेंगे कप्तान?

IPL 2026: फेल, फेल, फेल, फेल, फेल…अब ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन बनेंगे कप्तान?

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 में गायकवाड़ का खराब प्रदर्शन जारी है. पिछले चार मैचों में फेल होने वाले गायकवाड़ पांचवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. ये खिलाड़ी 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गया. गायकवाड़ को लेफ्ट आर्म स्पिनर अनुकूल रॉय ने आउट किया. गायकवाड़ के दोबारा फेल होने के बाद एक बार फिर ये सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ये खिलाड़ी टीम में बने रहने लायक है, क्या संजू को टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहिए?

ऋतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो जारी

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में अबतक पांच मैचों में सिर्फ 14.25 की औसत से 57 रन ही बनाए हैं. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी 103.63 है. गायकवाड़ केकेआर के खिलाफ 7 रन पर आउट होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15, आरसीबी के खिलाफ 7, पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. गायकवाड़ की खराब परफॉर्मेंस के बाद फैंस उन्हें तुरंत टीम से हटाने की मांग कर रहे हैं.

गायकवाड़ को ट्रोल किया जा रहा है

ऋतुराज गायकवाड़ को खराब प्रदर्शन की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें फैंस टीम की कप्तानी छोड़कर बल्लेबाजी पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें टीम से ही बाहर कर देना चाहिए और संजू सैमसन को कप्तान बनाकर उर्विल पटेल से ओपनिंग करानी चाहिए.

बता दें गायकवाड़ के लिए ये सीजन ही खराब रहा है. टी20 फॉर्मेट में साल 2025-26 सीजन में गायकवाड़ ने 10 पारियों में 18.4 की औसत से 184 रन ही बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 130 से कम है और उन्होंने लगभग 40 फीसदी गेंद डॉट खेली हैं. गायकवाड़ अगर इसी तरह खेलते रहे तो उनपर दबाव बढ़ता जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com