IPL 2026 GT vs DC Live Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली, गुजरात से होगी टक्कर


GT vs DC Live Score, IPL 2026 Todays Gujarat Titans vs Delhi Capitals Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी, जहां उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर होगी. दिल्ली ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस सीजन की पहली जीत की तलाश में है. उसने अपने पहले दोनों मुकाबले गंवाए हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं, 3 मैच दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहे हैं. यानी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. हालांकि, हालिया फॉर्म के मुताबिक, दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज्वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान.










