IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने आखिरी ओवर में मारा मैदान, गुजरात को 6 रन से हराया

IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने आखिरी ओवर में मारा मैदान, गुजरात को 6 रन से हराया

GT vs RR Live Score, IPL 2026 Todays Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए थे. जवाब में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी. ये राजस्थान की लगातार 2 मैचों में दूसरी जीत है. इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इनमें से 6 मैच गुजरात टाइटंस की टीम के नाम रहे हैं. वहीं, 2 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीत हैं. यानी इस भिड़ंत में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहता है. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दो मैच खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com