IPL 2026: गुजरात टाइटंस जीत गई लेकिन शुभमन गिल को आशीष नेहरा से क्यों पड़ी गालियां?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस जीत गई लेकिन शुभमन गिल को आशीष नेहरा से क्यों पड़ी गालियां?

Ashish Nehra- Shubman Gill: गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. इस जीत के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को जबरदस्त गालियां पड़ गई और ऐसा करने वाले टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ही थे. आशीष नेहरा मैच के दौरान काफी जोश में रहते हैं और अकसर वो गलतियां देखकर अपने खिलाड़ियों पर बिफर जाते हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ. आशीष नेहरा को शुभमन गिल की गलती पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने गालियां ही बरसा दी.

नेहरा ने गिल को दी गालियां

शुभमन गिल को गाली पड़ने की वजह उनका थ्रो रहा. दरअसल शुभमन गिल के एक थ्रो की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को एक रन की बजाए 5 रन मिल गए. उनका सटीक थ्रो विकेट पर लगा और गेंद वहां से लगकर चार रनों के लिए चली गई. बस ये देखकर बाउंड्री लाइन पर खड़े आशीष नेहरा को गुस्सा आ गया और गाली देते नजर आए. आशीष नेहरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शुभमन गिल ने दिलाई जीत

शुभमन गिल को नेहरा से गालियां तो पड़ी लेकिन गुजरात के कप्तान ने ही जीत दिलाई. इस खिलाड़ी ने 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 5 छक्के और 4 चौके निकले. उनके अलावा जॉस बटलर ने 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस एक वक्त ये मैच हार रही थी. दिल्ली को आखिरी दो गेंदों पर दो रन बनाने थे लेकिन डेविड मिलर 2 रन नहीं बना सके और टीम मैच हार गई. इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का खाता खुल गया. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसे लगातार तीसरी जीत नहीं मिली. केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली, निसंका और मिलर ने भी 41-41 रन बनाए लेकिन उनकी ये पारियां खराब हो गई.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com