IPL 2026: केएल राहुल की एक आवाज दिल्ली को ले डूबी, गुजरात टाइटंस को जितवा दिया मैच?

IPL 2026: केएल राहुल की एक आवाज दिल्ली को ले डूबी, गुजरात टाइटंस को जितवा दिया मैच?

दिल्ली कैपिटल्स की की हार और गुजरात की जीत इस वक्त आईपीएल 2026 में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. दिल्ली ये मुकाबला आसानी से जीत रही थी, उसे दो गेंदों पर दो रन बनाने थे लेकिन मिलर ने एक रन लेने से मना किया और आखिरी गेंद पर वो बड़ा शॉट नहीं खेल पाए जिसकी वजह से कुलदीप यादव रन आउट हो गए. हालांकि इस हार के जिम्मेदार अकेले डेविड मिर नहीं हैं. डेविड मिलर से पहले केएल राहुल से भी एक ऐसी गलती हुई जो अंत में दिल्ली की हार की वजह बनी. केएल राहुल की एक आवाज गुजरात की जीत और दिल्ली की हार का सबब बन गई. आइए आपको बताते हैं कैसे?

केएल राहुल ने लगाई आवाज और फिर हंगामा हो गया

केएल राहुल से गलती हुई 17वें ओवर में, जब उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट करा दिया. केएल राहुल ने उन्हें पहले रन के लिए बुलाया और इसके बाद स्टब्स को अचानक मना कर दिया, नतीजा ये खिलाड़ी रन आउट हो गया. इस विकेट के बाद मैच पूरी तरह पलट गया. स्टब्स के बाद केएल राहुल भी अगली दो गेंदों में आउट हो गए. नतीजा ये हुआ कि दबाव दूसरे बल्लेबाजों पर आ गया. डेविड मिलर अपनी हिटिंग के दम पर मैच को अंत तक ले गए लेकिन आखिरी दो गेंदों पर उनसे भी गलती हो गई. नतीजा दिल्ली की टीम जीता हुआ मैच हार गई.

आर अश्विन ने भी राहुल-मिलर को कोसा

दिल्ली की हार के बाद आर अश्विन ने भी केएल राहुल और डेविड मिलर की गलतियों का जिक्र किया. अपने लाइव में उन्होंने कहा कि गलती केएल राहुल की थी जो उन्होंने स्टब्स को रन आउट कराया. मैंने अपने प्रीव्यू में कहा था कि दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर होने का कोई ना कोई रास्ता ढूंढ ही लेगी. राहुल ने डेविड मिलर को जमकर कोसा. उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रहा हूं डेविड मिलर के साथ क्या हो सकता था. अगर मैं कुलदीप होता तो डेविड मिलर को दूसरे एंड पर धकेल देता. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मिलर ने क्या सोचा, ये बिल्कुल पागलपन है.’ अश्विन ने आगे कहा, ‘आपको अगर चार या 6 रन चाहिए तो रन नहीं भागने का फैसला सही था. लेकिन 2 गेंदों में 2 रन चाहिए तो आप एक रन तो ले ही सकते हो. कुलदीप बोल्ड भी हो जाते तो भी मैच टाई होता तो ये भी आपके लिए सही था. मुझे यकीन है कि डेविड मिलर इस समय बेहद निराश होंगे. मुझे उनकी सोच समझ नहीं आ रही.’

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com