IPL 2026: दाम में कम, असर में दम… सिर्फ 11 करोड़ रुपये में RCB के लिए बाजी पलट रहे ये 5 खिलाड़ी

IPL 2026: दाम में कम, असर में दम… सिर्फ 11 करोड़ रुपये में RCB के लिए बाजी पलट रहे ये 5 खिलाड़ी

RCB जीत के रथ पर सवार है, जिसका असर IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है. पिछले साल की चैंपियन इस सीजन की अंक तालिका में नंबर 1 की पोजिशन पर है. उसने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और ऐसा करते हुए रन रेट का भी ख्याल रखा है. RCB ने अपना पहला मैच 6 विकेट से SRH के खिलाफ जीता, वो भी 26 गेंद पहले. वहीं दूसरे मैच में CSK को 43 रन से हराया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि RCB की इन बड़ी जीतों के पीछे कौन है? इसके पीछे है 5 खिलाड़ियों की वो पलटन, जो सस्ते भी हैं और टिकाऊ भी. जिन्हें सिर्फ 13 करोड़ रुपये में ही RCB ने खुद से जोड़ा है और जिनसे बच पाना विरोधी टीमों के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं है.

RCB का सौदा खरा-खरा

RCB की डन की उन 5 खिलाड़ियों की डील को आम भाषा में खरा सौदा कहा जा सकता है. क्योंकि, अगर वो 6 खिलाड़ी, 13 करोड़ रुपये में आए हैं तो जाहिर है कि उनमें से किसी की भी कीमत बहुत ज्यादा नहीं होगी. मतलब, वो दाम में कम है मगर उनके असर में दम है. वो RCB के वो रणबांकुरे हैं जो IPL 2026 में बाजी पलट रहे हैं और आगे भी पलटने वाले हैं.

11 करोड़ में RCB के लिए बाजी पलटने वाले खिलाड़ी!

अब सवाल है कि वो 5 खिलाड़ी हैं कौन? उन्हें आप RCB की मैच विनर्स की फौज भी कह सकते हैं. उनमें पहला नाम है टिम डेविड, जिन्हें RCB ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं दूसरा नाम है- जैकब डफी, जिन्हें 2 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा है. तीसरे मैच विनर हैं देवदत्त पडिक्कल और ये भी सिर्फ 2 करोड़ में ही RCB से जुड़े हैं. रोमारियो शेफर्ड को भी उनके बेस प्राइस यानी 1.50 करोड़ रुपये में ही RCB ने खुद से जोड़ा है. वहीं जैकब बेथेल को 2.60 करोड़ में RCB ने खरीदा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com