IPL 2026 LSG vs GT LIVE Score: पंत और गिल का आमना-सामना, लखनऊ में 3 बजे होगा टॉस

IPL 2026 LSG vs GT LIVE Score: पंत और गिल का आमना-सामना, लखनऊ में 3 बजे होगा टॉस

LSG vs GT LIVE Score, IPL 2026 Todays Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में एक तरफ शुभमन गिल हैं तो दूसरी ओर ऋषभ पंत. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आमना-सामना है. मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर ही है, जिसमें मेजबान सुपर जायंट्स के सामने पिछले दो मैचों की अपनी लय को बरकरार रखने की होगी. वहीं गुजरात टाइटंस भी कुछ वैसे ही इरादे के साथ इस मैच में उतरेगी.

IPL 2026 में अब तक LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में अपने सफर की शुरुआत हार के साथ की थी. वो हार उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर ही मिली थी. लेकिन, उसके बाद LSG ने घर के बाहर कदम रखा. उसने पहले हैदराबाद में सनराइजर्स को हराया फिर कोलकाता में नाइट राइडर्स की खबर ली. अब एक बार फिर से वो अपने होम ग्राउंड लखनऊ आ पहुंचे हैं.

IPL 2026 में अब तक GT

गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी बात यही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घरेलू मैदान पर खेले पिछले मैच में हार मिली थी. अब देखना ये है कि वो इस मौके का फायदा उठा पाते हैं या नहीं. गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में अपने सफर की शुरुआत लगातार 2 हार के साथ की थी. वहीं पिछला और तीसरा मैच जीतने में वो कामयाब रहे.

लखनऊ अगर गुजरात के खिलाफ जीतती है तो वो इस सीजन अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करेगी. वहीं गुजरात जीता तो ये उसकी IPL 2026 में दूसरी जीत होगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com