IPL 2026 LSG vs RR Live Score: इकाना में राजस्थान से भिड़ेगी लखनऊ की टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस


LSG vs RR Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए उतरेगी. वहीं, राजस्थान की नजर टॉप-2 में अपनी जगह बनाने पर रहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान राजस्थान की टीम ने 4 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच ही जीते हैं. आंकड़ों में तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड- रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.









