IPL 2026: लखनऊ ने मैच तो जीत लिया, मगर स्टार खिलाड़ी ने टीम को दे दी नई टेंशन

IPL 2026: लखनऊ ने मैच तो जीत लिया, मगर स्टार खिलाड़ी ने टीम को दे दी नई टेंशन

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 दमदार अंदाज में शुरू हुआ है. पहला मैच भले ही टीम हार गई लेकिन अगले दोनों मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने रोमांचक अंदाज में वापसी की और जीत हासिल कर ली. खास तौर सीजन के तीसरे मैच में तो हार की कगार पर खड़ी होने के बावजूद लखनऊ ने मुकुल चौधरी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स से जीत छीन ली. मगर इसी जीत के बीच टीम की एक टेंशन भी बढ़ गई क्योंकि ऑक्शन में खरीदे गए श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं.

गुरुवार 9 अप्रैल को सीजन के अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में बिल्कुल आखिरी गेंद पर कोलकाता को 2 विकेट से हरा दिया. ये इस सीजन के तीन मैच में LSG की दूसरी जीत है. मगर जीत तक पहुंचने से पहले ही एक लखनऊ के कोच टॉम मूडी ने इस बुरी खबर का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वानिंदु हसरंगा इस सीजन में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे और अब फ्रेंचाइजी अगले 2-3 दिनों में रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com