IPL 2026: मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, RCB ने वानखेडे में 18 रनों से रौंदा

IPL 2026: मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, RCB ने वानखेडे में 18 रनों से रौंदा

IPL 2026, MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को 75 रनों से करारी शिकस्त दी. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आरसीबी की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने उनकी गेंदबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी.

फिल सॉल्ट-रजत पाटीदार की तूफानी पारियां

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में तूफानी शुरुआत की. फिल सॉल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन का योगदान दिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी भी हुई. फिर कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल किया और सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के रहे. इसके बाद टिम डेविड ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.

दूसरी ओर, मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन कोई भी गेंदबाज आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी पर लगाम नहीं लगा सका.

खबर अपडेट हो रही है…

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com