IPL 2026 Orange Cap: 38 की उम्र में भी युवाओं पर भारी रोहित शर्मा, ऑरेंज कैप की रेस में बन गए नंबर-1

IPL 2026 Orange Cap: 38 की उम्र में भी युवाओं पर भारी रोहित शर्मा, ऑरेंज कैप की रेस में बन गए नंबर-1

IPL 2026, Orange Cap List: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई. 38 साल की उम्र में भी वे युवा बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बन गए हैं. इस मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर रोहित ने 26 गेंदों पर 35 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस पारी के साथ ही रोहित ने सीजन के कुल रनों में बढ़ोतरी की और ऑरेंज कैप टेबल में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाजों के आगे निकल गए.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बने रोहित शर्मा

इस पारी के बाद ऑरेंज कैप स्टैंडिंग्स में रोहित शर्मा 113 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में 2 पारियां खेलीं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 78 रन रहा है, जो कोलकाता के खिलाफ आया था. उनकी औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट शानदार 176.56 का है. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के जड़े हैं. उनके बाद पंजाब किंग्स के कूपर कॉनोली 108 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 103 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

38 साल की उम्र में भी रोहित शर्मा का फॉर्म और फिटनेस युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे रहा है. ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में वह इकलौते बल्लेबाज हैं, जिसकी उम्र 30 से ज्यादा है. अब देखना होगा कि रोहित इस लय को बरकरार रख पाते हैं या बाकी बल्लेबाज उन्हें टॉप से नीचे उतारते हैं. क्योंकि ये एक बड़ा और लंबा टूर्नामेंट है, ऐसे में ऑरेंज कैप की रेस में कई बार उथल पुथल देखने को मिलेगी.

क्या रोहित खत्म करेंगे लंबा इंतजार

चौंकाने वाली बात ये भी कि रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल इतिहास में एक बार भी ऑरेंज कैप नहीं जीती है. उनका बेस्ट सीजन साल 2013 में आया था, तब उन्होंने 19 मैचों में 538 रन बनाए थे. इसके अलावा वह किसी भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की नजर इस लंबे इंतजार को खत्म करने पर भी रहने वाली है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com