IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने किस-किस टीम का कराया नुकसान? MI vs CSK मैच का भी नहीं पड़ेगा फर्क

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने किस-किस टीम का कराया नुकसान? MI vs CSK मैच का भी नहीं पड़ेगा फर्क

IPL 2026 Points Table after LSG vs RR match: राजस्थान रॉयल्स ने इकाना स्टेडियम पर खेले IPL 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायट्स को 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल की सूरत भी बदल गई. राजस्थान की टीम ने लखनऊ को हराकर अपना भला तो किया ही लेकिन साथ में कुछ टीमों का नुकसान भी करा दिया. ये नुकसान ऐसा हुआ है कि अब MI vs CSK मैच का नतीजा भी उसमें फर्क नहीं डाल सकता. मतलब, मुंबई जीते या चेन्नई … पॉइंट्स टेबल के टॉप फोर की सूरत फिलहाल नहीं बदलने वाली. वहां पर राजस्थान रॉयल्स के चलते जो बदलाव हुए हैं, वही बरकरार रहेंगे.

राजस्थान रॉयल्स की छलांग देख लो!

अब सवाल है कि IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में बदलाव क्या हुए हैं? उन बदलावों के तार दो टीमों को हुए नुकसान से जुड़े हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स की LSG पर मिली जीत के बाद नीचे खिसकना पड़ा है. राजस्थान की टीम IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में LSG के खिलाफ खेले मुकाबले से पहले तक चौथे स्थान पर थी. लेकिन, LSG के खिलाफ जीत के बाद उसके 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के बाद 10 अंक हो गए और उसने दो स्थान की छलांग लगा ली. नतीजा ये हुआ कि उसने चौथे से दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया. पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान 6 मैच में 11 अंक के साथ पंजाब किंग्स के साथ है.

राजस्थान की जीत ने किन टीमों का कराया नुकसान?

राजस्थान रॉयल्स ने नंबर 2 पर पहुंचने के लिए जिन टीमों का नुकसान कराया, मतलब जिन टीमों को पछाड़ा, उनमें एक RCB है और दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद. LSG vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में RCB दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गई. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को भी एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में वो अब तीसरे से चौथे नंबर पर आ गई है. RCB और SRH के दोनों के 8-8 अंक है. लेकिन चूंकि RCB ने एक मैच कम खेलकर और बेहतर रन रेट के साथ 8 अंक हासिल किए हैं, इसलिए वो SRH से ऊपर है.

MI vs CSK मैच के बाद भी नहीं पड़ेगा टॉप-4 पर फर्क

LSG vs RR मुकाबले के बाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर टीमों का रूप आपने देख लिया. उसके इस रूप में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले IPL 2026 के 33वें मुकाबले के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. क्योंकि, इन दोनों टीमों में से कोई भी जीते, वो एक दूसरे से आगे निकलते जरूर दिख सकते हैं, मगर टॉप फोर के समीकरण असर नहीं डाल सकते.

मंबई इंडियंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 8वें स्थान पर. दोनों ने अब तक खेले 6-6 मैचों में 4-4 अंक हासिल किए हैं. बस इनके बीच रन रेट का फर्क है, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में ऊपर-नीचे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की भी पॉइंट्स टेबल में यही कहानी है. दिल्ली 5वें तो गुजरात छठे नंबर पर है. 6-6 मैच खेलने के बाद दोनों के 6-6 अंक हैं. मगर रन रेट के फर्क ने पॉइंट्स टेबल में ऊपर-नीचे कर रखा है.

IPL 2026 की सबसे फिसड्डी टीम अभी KKR है, जो 10 टीमों के पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी 9वें नंबर पर खिसक गई है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com