IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बोला झूठ?

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बोला झूठ?

Vaibhav Sooryavanshi vs Praful Hinge: आईपीएल 2026 का 21वां मैच क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. मैच की सबसे ज्यादा चर्चा 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे के नाम रही, जिन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू कमाल के प्रदर्शन के साथ किया. पारी के पहले ओवर में ही हिंगे ने आईपीएल इतिहास में अनोखा कारनामा कर दिखाया. उन्होंने 6 गेंदों में 3 विकेट हासिल किए, जो लीग के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर सका था. सबसे अहम विकेट राजस्थान के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी का रहा, जिन्हें हिंगे ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया.

सूर्यवंशी के विकेट पर प्रफुल्ल हिंगे ने बोला झूठ?

प्रफुल हिंगे ने इस मैच में कुल 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, मैच के बाद उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा विकेट वैभव सूर्यवंशी का बताया. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में हर मैच में टीम को तूफानी शुरुआत दिला रहे थे. उन्होंने कई दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं, लेकिन हिंगे की पहली गेंद के सामने वह बेबस नजर आए। मैच के बाद हिंगे ने एक दिलचस्प बयान दिया जो तेजी से वायरल हो गया. उन्होंने कहा कि मैच से पहले ही मैंने अपने साथियों से कहा था कि वैभव को पहली गेंद पर बाउंसर डालकर आउट करूंगा. मेरा सिर्फ उन्हें आउट करना चाहता था.

हिंगे के इस बयान पर अब वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. टीवी9 हिंदी से खास बातचीत में ओझा ने कहा, ‘अगर कोई खिलाड़ी बोलकर शतक मारे या विकेट ले, तो मुझे नहीं लगता कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उससे बड़ा खिलाड़ी कोई हो सकता है. क्रिकेट बोलने से नहीं, ग्राउंड पर खेला जाता है. हां, हिंगे ने अच्छी गेंद फेंकी और विकेट मिला, लेकिन मैं यह नहीं मानता कि कोई गेंदबाज पहले से बोलकर किसी को आउट कर सकता है. अगर वो बोलकर आउट कर सकते हैं, तो अगले मैच में देखते हैं कि वह क्या करते हैं.’

25 अप्रैल को फिर होगा आमना-सामना

अब सभी की नजरें 25 अप्रैल को होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हुई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जयपुर में आमने-सामने होंगे. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रफुल हिंगे के बीच एक बार फिर दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है. क्या वैभव इस बार अपना बदला ले पाएंगे और हिंगे की गेंदबाजी का मुंहतोड़ जवाब देंगे, या फिर हिंगे उन्हें एक बार फिर रोकने में सफल रहेंगे? यह सवाल पूरे क्रिकेट जगत को उत्सुक बनाए हुए है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com