IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर लगा जुर्माना, साथ में बैठे वैभव सूर्यवंशी का क्या हुआ?

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर लगा जुर्माना, साथ में बैठे वैभव सूर्यवंशी का क्या हुआ?

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर आईपीएल मैच के दौरान डग आउट में फोन का इस्तेमाल करते नजर आए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच हुई और अब उसका नतीजा सामने आ गया है. रोमी भिंडर पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है. वहीं उनके साथ बैठे 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस मामले में बाल-बाल बच गए हैं. उनपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. हालांकि रोमी भिंडर के लिए अच्छी खबर ये है कि उन्हें एंटी करप्शन यूनिट ने भ्रष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दे दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com