IPL 2026 RCB vs DC Live Score: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का 100वां मैच, दिल्ली से होगी टक्कर


RCB vs DC Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में आरसीबी की नजर जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में टॉप करने पर रहेगी. वहीं, दिल्ली पिछले 2 मैच हारकर आ रही है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम ने 20 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 मैच ही जीते हैं. वहीं, पिछले सीजन दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज्वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.









