IPL 2026 RCB vs GT Live Score: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु-गुजरात की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

IPL 2026 RCB vs GT Live Score: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु-गुजरात की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

RCB vs GT Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर टॉप-2 में अपनी जगह बनाने पर रहेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस जीत के साथ टॉप-5 में एंट्री कर लेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 3 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 3 मैच जीते हैं. यानी इन टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com