IPL 2026: रिंकू सिंह ने लगाई फेल होने की हैट्रिक, KKR टीम से निकालेगी बाहर?

Rinku Singh: रिंकू सिंह को जब से कोलकाता नाइट राइडर्स ने उकप्तान बनाया है इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अर्श से फर्श पर आ गया है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में तो फेल हुआ ही लेकिन अब उनके फेल होने का सिलसिला आईपीएल में भी जारी है. (फोटो-पीटीआई)
रिंकू सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें रबाडा ने आउट किया. रिंकू सिंह इस सीजन लगातार तीसरे मैच में फेल हुए हैं. पिछले दो मैचों में भी वो सिंगल डिजिट पर आउट हो गए थे. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 6 ही रन बनाए वहीं लखनऊ के खिलाफ वो 4 रन बनाकर आउट हुए.(फोटो-पीटीआई)
रिंकू सिंह का इस सीजन भी बुरा हाल है. ये खिलाड़ी 5 पारियों में महज 19.7 की औसत से 79 रन ही बना सका है. उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम है. बता दें पिछले सीजन ये खिलाड़ी लगभग 30 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने में कामयाब रहा था. (फोटो-पीटीआई)
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो रिंकू सिंह को पांच मैचों में मौका मिला और वो 24 रन ही बना सके. यूएसए के खिलाफ वो 6, नामीबिया के खिलाफ 1 रन बना पाए. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 11 रन बनाए. नेदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 6 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने खाता तक नहीं खोला और इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.(फोटो-पीटीआई)
अब अगर आईपीएल 2026 में भी रिंकू सिंह का प्रदर्शन ऐसा रहा तो फ्रेंचाइजी उनके खिलाफ कड़ा फैसला ले सकती है. बता दें रिंकू सिंह को केकेआर हर सीजन के 13 करोड़ रुपये देती है. प्रदर्शन नहीं होगा तो इतनी बड़ी रकम वाले खिलाड़ी को मुश्किल हो सकती है. (फोटो-पीटीआई)















