IPL 2026: रियान पराग बहुत बड़े फ्रॉड हैं…राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर बड़ा हमला

IPL 2026: रियान पराग बहुत बड़े फ्रॉड हैं…राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर बड़ा हमला

Riyan Parag: आईपीएल 2026 रियान पराग के लिए किसी बुरी सदमे से कम साबित नहीं हो रहा है. राजस्थान के कप्तान पराग ने अबतक बल्ले से एक भी अच्छी पारी नहीं खेली है. लखनऊ के खिलाफ उनके पास एक अच्छी पारी खेलने का मौका था, टीम मुसीबत में थी लेकिन रियान पराग मुसीबत में ही टीम का साथ छोड़कर चले गए. रियान पराग ने लखनऊ के खिलाफ 19 गेंदों में 20 रन बनाए. पराग बेहद ही खराब शॉट खेलकर आउट हो गए और उन्होंने प्रिंस यादव की गेंद पर निकोलस पूरन को विकेट दिया. पराग के इतने खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कोसा जा रहा है.

रियान पराग के पीछे पड़े आलोचक

रियान पराग के एक बार फिर फेल होने के बाद फैंस ने उन्हे जमकर कोसा. कई फैंस ने उन्हें फ्रॉड खिलाड़ी तक बता दिया. वहीं कई फैंस ने ये सवाल खड़ा किया कि आखिर कैसे रियान पराग जैसा खिलाड़ी राजस्थान की टीम का कप्तान है, वो तो प्लेइंग इलेवन के लायक नहीं. रियान पराग को पहले भी सोशल मीडिया पर कोसा जाता रहा है और अब एक बार फिर वो निशाने पर हैं.

रियान पराग का प्रदर्शन है बेहद खराब

बता दें आईपीएल 2026 में रियान पराग का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में महज 12 की औसत से 81 रन ही बनाए हैं. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 122 ही है. इस सीजन पराग ने चेन्नई के खिलाफ नाबाद 14 रन बनाए. गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से 8 ही रन निकले. रियान पराग ने आईपीएल के पिछले 15 मैचों में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाया है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद ये खिलाड़ी 5 बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया.

रियान पराग के खराब आंकड़े

रियान पराग साल 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं और वो सिर्फ एक सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं. 2020-21 में उन्होंने पूरे सीजन में 86 रन ही बनाए. 2021 में उनके बल्ले से 93 रन निकले. 2022 में उन्होंने 16.63 की औसत से 183 रन बनाए. आईपीएल 2023 में उन्होंने 13 की औसत से 78 रन बनाए. 2024 आईपीएल में पराग ने 52 से ज्यादा की औसत से 573 रन ठोके. इसके बाद आईपीएल 2025 में इस खिलाड़ी ने 32.75 की औसत से 393 रन बनाए और अब पराग ने 7 मैचों में 81 रन ही बनाए हैं. 91 आईपीएल मैचों में पराग ने सिर्फ 7 अर्धशतक लगाए हैं और राजस्थान की टीम ने उन्हें कप्तान तक बना दिया है जबकि उनकी टीम में यशस्वी जायसवाल जैसे टॉप परफॉर्मर भी हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com