IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ बैठकर मोबाइल चला रहा था RR का मैनेजर, Viral Video से मचा बवाल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ बैठकर मोबाइल चला रहा था RR का मैनेजर, Viral Video से मचा बवाल

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला कोई बहुत रोमांचक मुकाबला नहीं था. मैच का फैसला दूसरी पारी के 18वें ओवर में ही हो गया, जब मेजबान राजस्थान ने 202 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. मगर इस मैच में जो-जो हुआ, उसने फिर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. सबसे ज्यादा चर्चे तो स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी के ही हो रहे हैं लेकिन इसके अलावा भी एक घटना वायरल हो रही है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ये घटना है मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स का एक अधिकारी फंस विवादों में आ गया है.

किस वीडियो पर मचा बवाल?

गुवाहाटी में राजस्थान और बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी शख्स ने अपने फोन से टीवी स्क्रीन पर रिकॉर्ड किया है. इसमें राजस्थान के डगआउट में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए दिख रहे हैं. वहीं उनके ही साथ एक शख्स है, जो राजस्थान की जर्सी में है और टीम के कोचिंग स्टाफ का सदस्य मालूम होता है. ये शख्स वहीं पर अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा है, जिसने बवाल खड़ा कर दिया है.

कौन है फोन चलाने वाला ये शख्स?

इस वायरल वीडियो पर सवाल और बवाल इसलिए हो रहा है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक, मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी, कोच या सपोर्ट स्टाफ का अन्य सदस्य मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता. जो भी इसका उल्लंघन करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है. ऐसे में इस सूर्यवंशी के बगल में बैठकर राजस्थान रॉयल्स के इस स्टाफ के वीडियो पर सवाल उठ रहा है, जो कि लाजिमी है. तो क्या RR की ओर से IPL के नियमों का उल्लंघन हुआ है? आखिर इस वीडियो का सच क्या है?

पहली बात तो ये है कि वीडियो एकदम सही और सच्चा है. ये मैच के दौरान का ही वीडियो है. अब दूसरे सवाल का जवाब. फोन चला रहे इस शख्स का नाम है रविंद्र सिंह भिंडर, जो रॉयल्स में और भारतीय क्रिकेट में रोमी भिंडर के नाम से मशहूर हैं. रोमी भिंडर असल में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर हैं और कभी-कभी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में भी मदद करते हैं. मगर रोमी भिंडर फोन क्यों चला रहे थे? क्या उन्होंने नियम तोड़ा है?

भिंडर ने तोड़ा IPL का बड़ा नियम

जी हां, राजस्थान के टीम मैनेजर ने यहां पर बड़ा नियम तोड़ा है. IPL की ओर से जारी गाइडलाइन में साफ है कि सिर्फ टीम का मैनेजर ही मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है. मगर उसे भी मोबाइल फोन या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की इजाजत सिर्फ ड्रेसिंग रूम में होती है. वो मैदान में या फिर डगआउट में बैठकर ऐसी किसी डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. वायरल वीडियो में साफ है कि भिंडर डगआउट में बैठकर ही मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे. ऐसे में अब इस बात पर नजरें हैं कि क्या BCCI रॉयल्स के मैनेजर भिंडर के खिलाफ क्या एक्शन लेती है?

Ipl Mobile Phone Use Rule

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com