IPL 2026: RCB की जर्सी में विराट कोहली के साथ दिखा, अब मुंबई इंडियंस से खेलेगा, इस खिलाड़ी की ली जगह


मुंबई इंडियंस की टीम में नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. इस नए खिलाड़ी का नाम है कृष भगत. 21 साल के कृष भगत मुंबई इंडियंस में अथर्व अंकोलेकर की जगह लेंगे, जिन्हें इंजरी के चलते IPL 2026 से बाहर होना पड़ा है. कृष भगत दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब से खेलते हैं. IPL में मुंबई इंडियंस उनकी पहली टीम है. हालांकि, मुंबई इंडियंस के साथ अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ने से पहले उनकी RCB की जर्सी में विराट कोहली के साथ फोटो भी सामने आ चुकी है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.









