IPL 2026: रजत पाटीदार की किन खूबियों के फैन हुए श्रेयस अय्यर? देखिए VIDEO

IPL 2026: रजत पाटीदार की किन खूबियों के फैन हुए श्रेयस अय्यर? देखिए VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में विस्फोटक बैटिंग कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में टीम ने पिछले सीजन में जीत का जो सिलसिला शुरू किया, वो इस साल भी जारी है. पाटीदार ने ही बेंगलुरु को पहली बार IPL चैंपियन बनाया. ऐसे में सिर्फ RCB के फैंस ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज भी उनसे प्रभावित हैं. इनमें से ही एक हैं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, जो खुद IPL चैंपियन बन चुके हैं और अपनी कप्तानी के साथ ही बैटिंग से भी जलवे बिखेर रहे हैं.

मगर श्रेयस अय्यर आखिर पाटीदार की किस खासियत से प्रभावित हैं? RCB के कप्तान की किन खूबियों ने अय्यर को उनका फैन बना दिया है? इसका खुलासा खुद पंजाब के कप्तान ने एक खास वीडियो में किया. IPL के ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार ने एक अय्यर के साथ एक मजेदार इंटरव्यू का वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया. इस इंटरव्यू में उनसे 20 सवाल पूछे गए, जिनके छोटे-छोटे जवाब देने थे.

इन 20 सवालों में 2 ऐसे भी थे, जिनके जवाब में अय्यर ने पाटीदार का नाम लिया और ये वाकई में चौंकाने वाला था. चौंकाने वाला इसलिए क्योंकि इसमें एक सवाल कप्तानी को लेकर और दूसरा बल्लेबाजी को लेकर था. अय्यर से जब पूछा गया कि वो IPL के किस कप्तान से सलाह लेना चाहेंगे, तो उन्होंने इसमें सीधे रजत पाटीदार का नाम लिया. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा पीढ़ी में सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज उन्हें कौन लगता है तो एक बार फिर पंजाब के कप्तान ने पाटीदार को ही अपनी पसंद बताया.

वैसे पाटीदार की कप्तानी की सफलता और उनकी बैटिंग को देखते हुए मौजूदा वक्त में जवाब गलत भी नहीं लगते. पिछले साल ही रजत पाटीदार ने पहली बार RCB की कमान संभाली थी और पहले सीजन में ही उन्होंने टीम को चैंपियन बनाकर 18 साल का इंतजार खत्म किया था. वहीं 2022-23 सीजन के बाद से ही रजत पाटीदार IPL में सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. खास तौर पर बेंगलुरु की सफलता में उनका बड़ा योगदान है. इस सीजन में भी पाटीदार ने 214 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से सिर्फ 5 मैच में 214 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 21 छक्के निकले हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com