IPL 2026: पटरी पर लौटी वरुण चक्रवर्ती की गाड़ी, ठीक 60 दिन बाद स्टार स्पिनर को मिली ये खुशी

IPL 2026: पटरी पर लौटी वरुण चक्रवर्ती की गाड़ी, ठीक 60 दिन बाद स्टार स्पिनर को मिली ये खुशी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ वक्त से बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन के बाद वो लगातार संघर्ष करते दिखे. उनका ये संघर्ष आईपीएल 2026 में भी जारी रहा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उन्हें विकेट के सूखा झेलना पड़ा. मगर अब वो फिर से पुराने रंग में लौटते दिखे हैं और अपनी स्पिन की मिस्ट्री के जाल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को बुरी तरह फंसा दिया.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार 19 अप्रैल को कोलकाता-राजस्थान के मुकाबले में एक बार फिर वरुण की स्पिन का जादू देखने को मिला. इस सीजन की शुरुआत में लगातार 3 मैच में वरुण चक्रवर्ती बुरी तरह फेल रहे थे. उनकी जमकर पिटाई भी हुई थी और कोई विकेट भी उन्हें नहीं मिला था. इन सबके बीच वरुण को 2 मैच के लिए टीम से ड्रॉप भी किया गया था. अब आखिरकार वो फिर कमाल करने लगे हैं.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लेने वाले वरुण ने राजस्थान के खिलाफ अपनी स्पिन का वो जादू दिखाया, जिसने उन्हें इतनी चर्चा दी. इस मैच में पहले बैटिंग कर रही राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर दमदार शुरुआत की थी. जब वो अपनी रफ्तार बढ़ाने लगे, तभी वरुण ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को पवेलियन लौटाकर टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद तो वो रुके ही नहीं. अगले 3 ओवर में वरुण ने फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल और फिर राजस्थान के कप्तान रियान पराग को भी पवेलियन लौटा दिया.

इस तरह राजस्थान की बैटिंग के टॉप-4 में से तीन विकेट तो वरुण ने ही लिए. कुल मिलाकर वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 14 रन खर्चे और 3 विकेट हासिल किए. वरुण का ये प्रदर्शन उनके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया क्योंकि ठीक 60 दिन बाद उन्होंने किसी मैच में 6 से कम के इकॉनमी से रन खर्चे और 3 विकेट झटक सके. इससे पहले 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट ही लिए थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com