IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को भी नहीं छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, होगी छक्के-चौकों की बारिश, ये है खास वजह

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को भी नहीं छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, होगी छक्के-चौकों की बारिश, ये है खास वजह

IPL 2026 के 13वें मैच पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है क्योंकि इस मुकाबले में एक ऐसा महामुकाबला होने वाला है जो देखने लायक होगा. ये मुकाबला है मौजूदा दौर के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक, जिसकी उम्र सिर्फ 15 साल है. वहीं दूसरी ओर है दुनिया का बेस्ट तेज गेंदबाज जिसके खिलाफ रन बनाना टेढ़ी खीर माना जाता है. बात हो रही है वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबले की, जिनका आमना-सामना गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में होगा. कहने के तो टक्कर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है लेकिन सबकी नजरें इन दोनों खिलाड़ियों के मैच पर टिकी हुई है. अब सवाल ये है कि क्या वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भारी पड़ सकता है, और इसका जवाब है बिल्कुल हां. आइए आपको बताते हैं क्यों.

वैभव सूर्यवंशी क्यों पड़ेंगे बुमराह पर भारी

जसप्रीत बुमराह कहने को तो काफी अनुभवी हैं लेकिन 15 साल के वैभव उनपर भारी पड़ सकते हैं और इसकी वजह है पिच. गुवाहाटी की पिच काफी ज्यादा फ्लैट है जहां जसप्रीत बुमराह की गेंदें शायद ज्यादा हरकत ना करे और अगर ऐसा हुआ तो फिर सूर्यवंशी थ्रू द लाइन बड़े शॉट्स खेल सकते हैं, जैसा कि वो करते ही हैं. सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में ही चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोका था और इस खिलाड़ी ने मैट हेनरी जैसे क्वालिटी गेंदबाज को भी नहीं बख्शा था.

बेखौफ हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी की खास बात ये है कि वो बिल्कुल बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं. वो गेंदबाज के कद को नहीं बल्कि उसकी गेंद को देखकर शॉट लगाते हैं. पहली गेंद से ही वो छक्का लगाने को तैयार रहते हैं और अगर एक बार उन्होंने बुमराह के खिलाफ बड़ा शॉट खेल दिया तो वो रोके नहीं रुकेंगे. अब आप कहेंगे कि बुमराह के पास वेरिएशंस हैं लेकिन सूर्यवंशी भी गेंद को देखकर ही खेलते हैं, यही उन्हें एक अलग स्तर का बल्लेबाज बनाती है.

सूर्यवंशी की बैट स्पीड

वैभव सूर्यवंशी की बैट स्पीड कमाल है. हाल ही में युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वैभव की बैट स्पीड उनसे भी ज्यादा तेज नजर आती है. ये बैट स्पीड सिर्फ लेग साइड नहीं बल्कि ऑफ साइड में भी उतनी ही तेज है. साथ ही उनका हैंड आई कोऑर्डिनेशन भी कमाल है और यही उन्हें बुमराह पर एज दिला सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com