IPL 2026: युजवेंद्र चहल ने कराया पंजाब का 108 रनों का नुकसान, देखिए Video


Yuzvendra Chahal: क्रिकेट मैच में एक गलती पूरे मैच की दशा और दिशा बदल देती है और कुछ ऐसी ही मिस्टेक युजवेंद्र चहल से हो गई. युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसी गलती कर डाली जिसकी वजह से पंजाब किंग्स को 108 रनों का नुकसान हो गया. युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में मार्को यानसन की गेंद पर नमन धीर का आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद इस खिलाड़ी ने डिकॉक के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कर दी. नमन धीर का जब कैच छूटा तो उस वक्त वो महज 10 रन पर खेल रहे थे और उनकी डिकॉक के बीच महज 14 रनों की साझेदारी हुई थी.
नमन धीर-डिकॉक ने पंजाब को धोया
नमन धीर और डिकॉक ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई कर दी. सबसे ज्यादा पिटाई तो युजवेंद्र चहल की हुई. उनके पहले ही ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा दिया. इसी ओवर में डिकॉक ने एक छक्का और चौका मारा. उसके बाद उनके अगले तीन ओवरों में डिकॉक ने उनकी गेंदों पर 3 छक्के और लगाए. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 68 गेंदों में 122 रन बनाए. नमन धीर ने तो युजवेंद्र चहल की ओर से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 29 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली.
That could be a game-changing drop from #YuzvendraChahal
In a game of fine margins, will this drop come back to haunt Punjab Kings?#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026
#MIvPBKS | LIVE NOW
https://t.co/wnST8NL0i2 pic.twitter.com/7hsRNeCg19
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 16, 2026
मुंबई थी मुश्किल में
नमन धीर और डिकॉक की 122 रनों की साझेदारी ने मुंबई को बचा लिया. इस टीम ने महज 2.2 ओवर में 12 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मुंबई की टीम ने नमन धीर को ऊपर भेजा और उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर पंजाब किंग्स पर गजब काउंटर अटैक किया.












