IPS Transfer : आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार बने महासमुंद के पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एस आई बी (Special Investigation Branch) में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गृह विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभात कुमार को अस्थायी तौर पर महासमुंद जिले के SP के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रभात कुमार महासमुंद पुलिस की नई जिम्मेदारी संभालेंगे और जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, एवं पुलिस प्रशासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख करेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com