ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी युद्धपोत को क्रूज मिसाइल से बनाया निशाना

इजराइल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है कि उसने क्रूज मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया है। ईरानी सेना के अनुसार तट से समुद्र की ओर दागी गई मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को साधा। हालांकि इस दावे की अमेरिका की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरानी नौसेना ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी युद्धपोत उनकी मिसाइल रेंज में आता है तो उसे फिर से निशाना बनाया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा है कि वह लगातार अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

जंग के बीच ईरान ने इजराइल के खिलाफ भी बड़े हमले किए हैं। पिछले 24 घंटों में इजराइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी गईं, जिसे अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इन हमलों में कई शहरी इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं, हालांकि पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

ईरान का दावा है कि हमलों में उसकी नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें कई उन्नत मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। वहीं, अमेरिका और इजराइल की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com