जबलपुर बना चाकूबाजों का अड्डा जुआ और शराब के लिए सरेआम बहा खून

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले में लगातार हो रही चाकू बाजी की घटनाओं से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है आप जिस रास्ते से निकलेंगे उसी रास्ते पर चाकू बज खड़ा हो सकता है जबलपुर शहर अब राजधानी नहीं बल्कि अपराध की राजधानी के नाम से जाना जाता है जहां छोटी- और मामूली बातों को चाकू बाजी की वारदात को अंजाम दिया जाता है जहां ताजा मामला शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र और गोरखपुर थाना क्षेत्र का है जहां जुआ और शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ अपराधी मौके से फरार हो गए घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है जिनका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है

थाना तिलवारा में घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को अनुराग ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी क्रेसरबस्ती तिलवारा ने बताया कि वह चाय की दुकान लगाता है शाम 7 बजे अपने साथी रोहन चक्रवर्ती के साथ पैदल जेडीए कालोनी से अपने घर क्रेशर बस्ती जा रहा था जैसे ही कबीरमठ शंकर जी के पास पहुॅचे तभी करन बर्मन सोनू बर्मन महेंद्र पटेल मिला और उससे जुआ खेलने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो करन बर्मन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलौज कर अपमानित किया, उसने गालियां देने से मना किया तो करन बर्मन ने बकानुमा चाकू से हमलाकर गदेली में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 118(1), 119(1), 351(3) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

थाना गोरखपुर में मोहम्मद रियाजुल मंसूरी उम्र 23 वर्ष निवासी बेहना मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9 बजे नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था रास्ते में मस्जिद के थोड़ा दूर अन्नू चक्रवर्ती, रितिक कटरिया, वीर तमिया, शिवा चक्रवर्ती, देवा बेन मिले जो उससे शराब पीने के लिये 700 रूपये मांगने लगे, तभी अनिकेत बैरागी भी आकर उससे पैसे मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो शिवा उसके साथ गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर अन्नू, रितिक, देवा बेन, उससे हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे तभी शिवा, वीर तमिया, पीछे से आकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसके सिर हाथ पैर, पीठ में चोट पहुॅचा दी, अन्नू चक्रवर्ती चाकू दिखाकर एवं रितिक कटारिया पत्थर उठाकर बोले कि आईंदा मिला तो जान से खत्म कर देगें.रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.











