JEE Main 2026 सत्र-1: 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, परिणाम घोषित

रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-1 (जनवरी) परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

इस बार कुल 12 अभ्यर्थियों ने पेपर-1 (बीई/बीटेक) में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। ये वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल किए।

संपूर्ण सूची (आवेदन संख्या क्रम में):

श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (एनसीटी)

नरेंद्रबाबू गारी महित – आंध्र प्रदेश

शुभम कुमार – बिहार

कबीर छिल्लर – राजस्थान

चिरंजीब कर – राजस्थान

भावेश पात्रा – ओडिशा

अनय जैन – हरियाणा

अर्नव गौतम – राजस्थान

पसाला मोहिथ – आंध्र प्रदेश

माधव विराडिया – महाराष्ट्र

पुरोहित निमय – गुजरात

विवान शरद महिस्वारी – तेलंगाना

परीक्षा में कुल भागीदारी

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 13,55,293

कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 13,04,653

उपस्थिति प्रतिशत: 96.26%

परीक्षा की तारीखें और केंद्र:

JEE Main 2026 सत्र-1 परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक आयोजित हुई। यह 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिसमें विदेश के 15 शहर भी शामिल थे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 13 भाषाओं में हुई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़ और उर्दू शामिल थीं।

पेपर-2 के नतीजे बाद में

NTA ने बताया कि पेपर-1 का परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और JEE Advanced की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी।

close