Jio New Plan- Jio का धमाकेदार ₹1049 प्लान… 84 दिन की वैधता, रोज़ 2GB डेटा और फ्री Amazon Prime के साथ Hotstar एक्सेस भी फ्री

Jio New Plan/अगर आप भी ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और साथ में महंगे OTT सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलें, तो Reliance Jio का नया ₹1049 का प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

Jio ने इस प्लान को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है जो डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैक चाहते हैं।

इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और यूज़र्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल 168GB डेटा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं। अगर किसी दिन 2GB डेटा खत्म हो जाए, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है, जिससे बेसिक ब्राउज़िंग जारी रह सके।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बंडल है। यूज़र को Amazon Prime Lite का 84 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें विज्ञापन के साथ Prime Video और फास्ट डिलीवरी की सुविधा शामिल है।

Jio New Plan में और क्या क्या 

इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, JioTV और JioHotstar (जो अब JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्ज प्लेटफॉर्म है) का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है। JioHotstar का सब्सक्रिप्शन एक बार के लिए 90 दिनों तक वैध रहेगा।

Jio का यह प्लान 5G यूज़र्स के लिए और भी आकर्षक बन जाता है क्योंकि इसमें फ्री 5G डेटा भी शामिल है—हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं क्षेत्रों और डिवाइसेस में मिलेगी जहां Jio की 5G सर्विस एक्टिव है। साथ ही, यूज़र्स को 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी मुफ्त में मिलेगा।

अब बात करें मुकाबले की। Airtel ₹979 में 84 दिन की वैधता के साथ 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Airtel Xstream Play ऐप के ज़रिए 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस देता है। वहीं, Vi का ₹979 वाला प्लान भी समान डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है, लेकिन इसमें डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है, जिससे हर हफ्ते का बचा हुआ डेटा यूज़र बाद में उपयोग कर सकता है।

कुल मिलाकर Jio का ₹1049 प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है.

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com