Kagiso Rabada Smoking: युजवेंद्र चहल के बाद अब रबाडा ने पी सिगरेट, IPL 2026 के बीच ऐसा करते VIDEO वायरल

Kagiso Rabada Smoking: युजवेंद्र चहल के बाद अब रबाडा ने पी सिगरेट, IPL 2026 के बीच ऐसा करते VIDEO वायरल

Kagiso Rabada Cigarette Video: IPL 2026 का रोमांच जारी है. इस बीच कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा लेटेस्ट वीडियो कैगिसो रबाडा का है, जिसमें वो साफ-साफ स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज का ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है. वैसे IPL 2026 के दौरान किसी खिलाड़ी के स्मोकिंग करने का ये कोई पहला वीडियो सामने नहीं आया है. इससे पहले युजवेंद्र चहल का भी ऐसा एक वीडियो सुर्खियां बटोर चुका है.

कैगिसो रबाडा ने की स्मोकिंग, VIDEO

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा है. स्मोकिंग करते उनका वायरल वीडियो कहां का है, उसे लेकर तो हम दावे से कुछ नहीं कह सकते. मगर ऐसा लग रहा है जैसे ये होटल या स्टेडियम में मौजूद उस जगह का है, जहां तक सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की पहुंच है. वीडियो में रबाडा आराम से बैठकर सिगरेट पीते देखा जा सकता है.

युजवेंद्र चहल का भी वीडियो हो चुका है वायरल

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कैगिसो रबाडा से पहले इसी तरह का एक वीडियो पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी वायरल हुआ था. उस वीडियो में चहल अपनी टू-सीटर BMW ड्राइव करते दिखते हैं. उसी वक्त वो एक जलती हुई सिगरेट कार से बाहर फेंकते हैं. चहल के वैसा करने वीडियो किसी फैन ने अपनी कार से बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वायरल वीडियो को लेकर चहल की जमकर आलोचना हुई थी.

IPL 2026 में रबाडा

अब उसी कड़ी में गुजरात टाइटंस के रबाडा का नाम सामने आया है. IPL 2026 में कैगिसो रबाडा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मुकाबलों में 10 विकेच चटकाए हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com